
Gyan Prakash Dubey
बल्ले से मारा -दीवार पर पटका: 6 घंटे तड़पता रहा बच्चा
👉 पिता ने मामूली सी बात पर अपने ही बेटे का कत्ल कर दिया
बैंगलोर 16 नवंबर 24.
इससे मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि तुम जियो या मरो ये एक पिता के अपने बेटे को मारने से पहले आखिरी शब्द थे |
बेंगलुरु में शुक्रवार एक व्यक्ति ने अपने 14 वर्षीय बेटे की मोबाइल की लत और पढ़ाई में रुचि न होने को लेकर बहस के बाद क्रिकेट के बल्ले से पीट-पीट कर और दीवार पर उसका सिर पटक कर हत्या कर दी |
हत्या से पहले पिता रवि कुमार ने अपने बेटे को न सिर्फ प्रताड़ित किया, बल्कि हत्या को छुपाने की भी कोशिश की |
प्राप्त समाचार के अनुसार मामला तब सामने आया जब पुलिस को कुमारस्वामी लेआउट इलाके में एक स्कूली छात्र की संदिग्ध मौत की सूचना मिली |
पुलिस उसके घर पहुंची तो किशोर की अर्थी तैयार थी और उसके परिवार वाले उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे हुआ थे |
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, लड़के के सिर पर गंभीर चोट और उसके शरीर पर कई घाव थे |
जिससे पता चलता है कि मरने से पहले उस पर बेरहमी से मारा गया था |
पुलिस पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि कि पेशे से बढ़ई रवि कुमार कक्षा 9 के छात्र अपने बेटे की पढ़ाई में अरुचि से बेहद नाराज था |
घटना के दिन मोबाइल फोन की मरम्मत कराने को लेकर हुई एक मामूली बहस के दौरान रवि कुमार ने क्रिकेट का बल्ले से अपने बेटे तेजस की पिटाई कर दी और जब उससे भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने अपने बेटे को दीवार पर पटक दिया और कहा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुम जियो या मरो
लड़का जमीन पर गिर गया और दर्द से कराहता रहा |
सुबह 8 बजे घटना के समय से दोपहर 2 बजे तक उसकी हालत बिगड़ती रही और वह तड़पता रहा लेकिन क्रूर पिता ने सांस रुकने के बाद ही उसे अस्पताल ले गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया |
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) लोकेश बी ने बताया कि बच्चे और उसके माता-पिता के बीच तीखी बहस होती थी | माता-पिता उसके पढ़ाई मैं अरुचि,गलत संगत और मोबाइल के लत से परेशान थे और यही लड़के की हत्या का कारण बना |
आरोपी पिता ने शव से खून के धब्बे साफ कर हत्या को छुपाने की कोशिश की और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी | जिस बल्ले से उसने उसे पीटा था बल्ला भी छिपा दिया |
पुलिस के अनुसार यह सबूत मिटाने और मामले को सामान्य मौत जैसा दिखाने की कोशिश थी |
लड़के के परिवार में उसके माता-पिता और दो छोटे भाई-बहन हैं | पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है |


👉 समाचार स्रोत एनडीटीवी तथा अन्य इंटरनेट सेवाएं
