जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान भीड़ नें किया पथराव

Gyan Prakash Dubey

जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान पथराव

संभल 24 नवंबर 24.
न्यायालय के आदेश के बाद आज सुबह 7 बजे टीम सर्वे करने के लिए पहुंची तो कुछ देर सब कुछ शांत चला उसके बाद वहां भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हो गई |
भीड़ की पुलिस बलों के साथ नोक झोक शुरू हो गई जिसके बाद भीड़ नें पुलिस बल पर पथराव कर दिया |
भीड़ को समझने के लिए जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक पहुंचे और उन्होंने भीड़ को समझने का प्रयास किया | मस्जिद की इमाम द्वारा लाउडस्पीकर पर वीर को शांत रहने, पथराव रोकने तथा घर जाने को कहा लेकिन भीड़ पर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा |

यहां बताते चलें कि शाही जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने का दावा पेश किए जाने के बाद रविवार की सुबह दूसरे चरण का सर्वे शुरू किया गया था |
इस बीच इकट्ठी हुई भीड़ द्वारा पथराव होने से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया |
क्षेत्र में दंगा भड़क गया,गाड़ियों में आग लगा दी गई |
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया है | मौके पर पुलिस बल की अतिरिक्त फोर्स तैनाती बढ़ा दी गई है |

मामले में 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया गया है |

इस बीच इस घटना को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है |
उन्होंने कहा है कि न्यायालय के आदेश का पालन कराना सरकार की जिम्मेदारी है |

डिप्टी सीएम ने कहा कि ‘न्यायालय के आदेश का पालन कराना ये सरकार और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है |
उसे कराया जाएगा |
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बाधा डालेंगे उनके खिलाफ कानून अपना काम करेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *