
Gyan Prakash Dubey
अयोध्या कन्नौज के बाद अब बदायूं में सपा नेता ने किया मां बेटी का रेप
बदायूं 24 नवंबर 24.
एक तरफ अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सत्ता की वापसी के लिए संघर्षरत है दूसरी तरफ उनकी पार्टी के नेता लगातार एक के बाद एक कांड कर उनके मेहनत पर पानी फेरने में लगे हैं..
अयोध्या और कन्नौज के बाद अब बदायूं में सपा नेता ने मां बेटी के साथ रेप किया और जान से मारने की धमकी दी |
महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के नेता खालिद परवेज पर एक महिला ने उसके और उसके 11 साल की बेटी के साथ रेप करने की शिकायत पुलिस से की है |
महिला की शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है |
वही प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा नेता खालिद परवेज फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है|
महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया है कि सपा नेता द्वारा उसकी बेटी तथा उसके साथ अश्लील काम करता था साथ ही निकाह का भी दबाव बना रहा था | और न करने पर जान से करने की धमकी देता था |


