
Gyan Prakash Dubey
गोबर फेंकने जा रही होती से छेड़छाड़ पर बवाल चली गोली
मेरठ 24 नवंबर 24.
मेरठ के सरधना के गांव मेहरमती गणेशपुर में छेड़छाड़ के विरोध में दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष हो गया |
दौरान दोनों समुदाय के बीच पथराव और फायरिंग हुई कई लोग गोली लगी|
सूचना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई लेकिन गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को गांव में एक व्यक्ति गोबर डालने खेत में जा रही थी | तभी उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हो गई | उसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए | पथराव होने लगी तथा ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी |
घटना में सोनम पुत्री तेजपाल, बबलू,रामपाल,अंकित था तेजपाल को गोली लगी | पथराव में अन्य कई लोग भी घायल हो गए |
एक पक्ष आरोप है कि दूसरे पक्ष वालों ने बाहर से लड़के बुलाकर तेजपाल के घर पर हमला किया |
घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई और पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया |
हमलावरों की तलाश में पुलिस द्वारा घर-घर की तलाशी ली जाने लगी |
घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेज कर भर्ती कराया |
गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है |
इसके कारण अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर गांव में तैनात कर दिया गया है |



