घर में चल रही थी पार्टी :17 लड़कियां और 40 लड़कों की हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान

Gyan Prakash Dubey

गाजियावाला में अवैध हाउस पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लड़के और 17 लड़कियां पकड़े गए

देहरादून 25 नवंबर 24.
गाजियावाला इलाके में एक निजी आवास पर चल रही अवैध हाउस पार्टी पर पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से छापा मारा।

इस छापेमारी में 40 लड़के और 17 लड़कियां पार्टी करते हुए पकड़े गए। पुलिस को इस पार्टी के आयोजन की गुप्त सूचना मिली थी, जिसमें बताया गया कि पार्टी में शामिल होने के लिए व्हाट्सएप के जरिए गोपनीय प्रचार किया जा रहा था।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के निर्देश पर एक विशेष रेड टीम का गठन किया गया।

सीओ सदर के नेतृत्व में थाना प्रभारियों, एसओजी टीम और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने इस अवैध पार्टी का भंडाफोड़ किया।

रेड के दौरान मौके से भारी मात्रा में शराब और खाली बोतलें बरामद हुईं। पूछताछ में पता चला कि यह पार्टी गाजियावाला कैंट क्षेत्र के एक निजी आवास में आयोजित की गई थी। पुलिस ने मौके से सभी युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

भवन स्वामी की पहचान रजनी, निवासी गाजियावाला कैंट, के रूप में हुई है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के अवैध आयोजनों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सार्वजनिक सुरक्षा और शांति भंग न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *