एडिशनल एसपी ओ. पी.सिंह ने छावनी थाने के निरीक्षण के दौरान दिए यह निर्देश

जी.पी. दुबे
97210 711 75

एडिशनल एसपी ने छावनी थाने के निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश

बस्ती 28 नवंबर 24..
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने आज थाना छावनी का आकस्मिक निरीक्षण किया |
उन्होंने प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी विजय कुमार दुबे के उपस्थिति में कार्यालय, बैरक, सीसी टीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, कारागार, भोजनालय सहित परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया |
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव के बारे में संबंधित को निर्देश दिए |
उन्होंने पंजीकृत मुकदमों के रजिस्टर तथा अपराधियों के संबंध रजिस्टर का जांच कर उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया |
उन्होंने परिसर के साफ सफाई के लिए संबंधित को निर्देश देते हुए साफ सफाई हेतु कहा |

तत्पश्चात उन्होंने थाने पर मौजूद अधिकारियों सिपाहियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए |
उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम हमेशा चोरी की घटनाएं बढ़ती है इस को देखते हुए क्षेत्र में रात गश्त बढ़ाई जाए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *