
Gyan Prakash Dubey
स्कूटर पर जा रहे भाई-बहन को टक्कर मारकर गिराया, फिर लड़की का हाथ पकड़ बोले- ‘हमारे साथ चल’
इंदौर 1 दिसम्बर 24.
शनिवार दोपहर बाइक सवारों ने स्कूटर सवार भाई-बहन को पीट-पीट कर घायल कर दिया।
आरोपित युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे।
वहीं पुलिस सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस बीच मौके पर पहुँचे ट्रैफिक सिपाही आपसी विवाद बताकर चला गया।
पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बायपास स्थित मालवा इंस्टिट्यूट के पास की है। देवास निवासी 26 वर्षीय युवती भाई के साथ स्कूटर से स्वेटर खरीदने इंदौर जा रही थी।
ब्रिज से उतरते वक्त बाइक एमपी 09 वीक्यू 2824 के चालक ने ओवरटेक कर कट मारा,जिससे स्कूटर सवार भाई और बहन असंतुलित होकर गिर गए।
तभी बुलेट से दो युवक आए और युवती का हाथ पकड़ कर कहा हमारे साथ चलो।
विरोध करने पर कट मारने वाले युवकों ने युवती और उसके भाई की पिटाई शुरू कर दी। दोनों पर हेलमेट से हमला कर दिया। युवती को पकड़ा और स्कार्फ खींच कर नीचे पटक दिया।
उस समय ऑटो रिक्शा से आई एक महिला ने छिपकर वीडियो बनाया, जिसमें आरोपियों की बाइक के नंबर आ हो गए।
एक घंटे तक आरोपी युवती और उसके भाई से विवाद करते रहे। पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची व आरोपितों को थाने ले गई।
युवती के पिता बीएनपी देवास में पोस्ट हैं।
बेटी द्वारा रोते हुए पूरी घटना बताने पर इंटरनेट से लसूड़िया थाने के नंबर निकाले और पुलिस को घटना बताई। डायल-100 पर सुनवाई नहीं हुई। थाने पर बात हुई, लेकिन पुलिस 1 घंटा देरी से मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बुलेट सवारों को छोड़ दिया |
जब शाम को करणी सेना के पदाधिकारी थाने पहुंचे तब प्राथमिक दर्ज हुई ।
पुलिस नें आरोपी गोविंद पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी पीपीओ बादशाह हरियाणा और योगेश बलजीत शर्मा निवासी दुपलदुर्ग हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित मालवा काउंट्री टाउनशिप बायपास में रहते है।


