

Gyan Prakash Dubey
मां मैंनें जहर खा लिया – फोन पर दी सूचना
गाजियाबाद 1 सितंबर 24.
एलएलबी के छात्र नें कॉलेज के सामने से घर पर फोन कर अपनी मां से कहा मां मैंनें जहर खा लिया
और वह कीटनाशक खाकर मर गया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली से कॉलेज आ रहे एलएलबी के छात्र ने सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर कीटनाशक खा लिया |
पाताल में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई |
मामले में पुलिस ने जांच में पाया कि घर वालों की डांट से नाराज छात्र ने मौत को गले लगा लिया |
छात्र ने कीटनाशक खाने के बाद मां को फोन कर इसके बारे में बताया |
पुलिस के अनुसार बेस्ट गोरख पार्क नवीन थाना वेलकम शाहदरा के शुभ कुमार जीटी रोड स्थित एक निजी कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे | शुभ के पिता मुकेश कुमार शिक्षक हैं | बृहस्पतिवार को छात्र घर से कॉलेज आ रहा था | जीटी रोड स्थित कॉलेज के पास उसने अपनी बाइक सड़क के किनारे खड़ी थी | इसके बाद उसने कीटनाशक खा लिया | कीटनाशक खाने के बाद वह जमीन पर गिर गया | लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी |
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास के अस्पताल में छात्र को भर्ती कराया |
सूचना पर छात्र के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए |
छात्र को मोहन नगर के निजी अस्पताल रेफर किया गया | वहां पर डॉक्टर ने शुभ को मृत घोषित कर दिया |
पुलिस को घटनास्थल से कीटनाशक की पैकिंग मिली है,पुलिस इसकी जांच कर रही है कि छात्र ने कीटनाशक कहां से खरीदी |
प्राप्त जानकारी के अनुसार कीटनाशक खाने से पहले सपने अपने एक दोस्त को उसकी परीक्षा के लिए शुभकामना संदेश व्हाट्सएप पर भेजा था |
सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने बताया कि शुभ के परिजन पोस्टमार्टम करने से मना कर रहे थे | लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया |
परिजनों से बातचीत में सामने आया कि उन्होंने किसी बात को लेकर बेटे को डांट दिया था |
हालांकि पुलिस बिसरा सुरक्षित रख बिंदुओं पर भी जांच कर रही है |

