प्यार साबित करने के लिए एक्स प्रेमी के सीने में घोप दी कीलें तथा चेहरे पर फेंक दिया एसिड

प्यार साबित करने के लिए एक्स बॉयफ्रेंड के सीने में घोंप दीं कीलें…

प्रतापगढ़ राजस्थान 1 दिसंबर 24.
राजस्थान के प्रतापगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है | नारकोटिक्स विभाग के सब इंस्पेक्टर पर एसिड फेंककर जानलेवा हमला किया गया |
इस मामले में पुलिस ने एक युवती और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है |
पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से कील लगा हथियार, एसिड की बोतल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरू की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को एक युवती ने नारकोटिक्स विभाग के सब इंस्पेक्टर 27 वर्षीय हर्षवर्धन सिंह पर एसिड फेंका दिया |
सब इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है |
इस मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय खुशी राव, उसके बॉयफ्रेंड 23 वर्षीय प्रियांशु राठौर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है |

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि खुशी का पहले सब इंस्पेक्टर हर्षवर्धन के साथ अफेयर चल रहा था |
दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था |
इसके बाद खुशी का प्रियांशु के साथ अफेयर हो गया | खुशी अपने नए बॉयफ्रेंड प्रियांशु के सामने हर्षवर्धन को मारकर अपना सच्चा प्यार साबित करना चाहती थी |
इसीलिए खुशी नें प्रियांशु के सामने हर्षवर्धन को मारने के लिए कीलें सीने में भोंक कर मारने और एसिड डालकर जलाने की कोशिश की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *