
Gyan Prakash Dubey
शराब को लेकर भिड़ गए 2 युवक उसके बाद
भदोही 1 दिसंबर 24.
एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है |
जहां चाचा-भतीजे के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया और भतीजे ने चाचा को ईंट से मार कर मौत की नींद सुला दी |
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया | उधर मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया |
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के बरवापुर गांव का है | जहां पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन में शराब पार्टी की जा रही थी |
चाचा ने भतीजे को ताना मारा कि अपनी पार्टी में शराब परोसने में कंजूसी करता है और दूसरों की पार्टी में जमकर शराब पीता है |
इसी बात से नाराज होकर भतीजे ने पास में पड़ी ईंट को उठाया और चाचा के सिर पर दे मारा |
शराब के नशे में धुत्त परिवार के अन्य लोग इसे मामूली चोट समझ रहे थे |लेकिन जब युवक की पत्नी ने देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी |
जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी | शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को न्यायालय और जेल भेजा |


