
जी.पी.दुबे
97210 711 75
नगर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ किया मुकदमा पंजीकृत
बस्ती 1 दिसम्बर 24.
नगर पुलिस ने महिला की तहरीर पर ससुराल के 12 लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारने पीटने तथा दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी बाजार निवासी ससुराल वालों के ऊपर नगर थाना पर मायके वालों के साथ विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने,प्रताड़ित करने, जलाकर मारने का प्रयास करने का मुकदमा पंजीकृत कराया है |
पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि ससुराल में उसे दहेज के लिए मारा पीटा जाता है,कुल्टा कहा जाता है, सिलेंडर से जलाकर मारने का प्रयास किया गया | इतना ही नहीं
देवर सचिन द्वारा दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया |
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राहुल समेत सास, ननद तथा देवर सहित 12 लोगों के ऊपर दहेज उत्पीड़न मारने पीटने तथा अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है |


