
जी.पी.दुबे
97 210 71175
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पंखे से लटका मिला
बस्ती 2 दिसंबर 24.
लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार में आज सुबह एक युवक का शरीर दुपट्टे के सहारे घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला |
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार रितिक गुप्ता 20 वर्ष पुत्र नीरज गुप्ता निवासी लालगंज थाना लालगंज बस्ती कल शाम खाना खाकर कमरे में सोया हुआ था | अचानक किसी बात पर उसने पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली |
ऋतिक अपने मां-बाप का एकलौता पुत्र था और वह बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता था |
परिवार में मां-बाप के अलावा उसकी 17 साल की छोटी बहन भी है |
उसके अचानक फांसी लगा लेने से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है |
रितिक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई इस मामले की अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है |पुलिस मामले की जांच कर रही है |


