एस ओ भानु प्रताप सिंह ने शांति भंग की आशंका में 8 का किया चालान

जी.पी.दुबे
97210 711 75

शांति भंग की आशंका में कलवारी पुलिस ने आठ का किया चालान

बस्ती 2 दिसंबर 24.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश के क्रम में, अपर जिलाधिकारी ओमप्रकाश सिंह की निर्देश में , क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में कलवारी पुलिस ने 8 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया |

थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सचिन पुत्र मुन्नर उम्र 18 वर्ष, शिव पुत्र जोखू उम्र 18 वर्ष भोयर थाना कलवारी, रामफल पुत्र सिद्धू उम्र 48 वर्ष, इंद्रजीत पुत्र रामपाल उम्र 27 वर्ष, संग्राम पुत्र ईश्वरी पासवान उम्र 50 वर्ष तीनों निवासी फूलपुर उच्चवा थाना कलवारी, संदीप यादव पुत्र लाल चंद्र यादव उम्र 20 वर्ष, परशुराम पुत्र राम सुभग यादव तथा बृजेश पुत्र परशुराम तीनों निवासी फूलपुर खालवा थाना कलवारी बस्ती को उपनिरीक्षक हरिप्रकाश त्रिपाठी उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह यादव तथा कांस्टेबल के साथ शादियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु तथा शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु चालान किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *