घुंघट में छिपाया था राज: पार्लर पहुंची महिला ने जब हटाया घूंघट, सबके उड़े होश!

Gyan Prakash Dubey

घूंघट में छिपाया था राज: पार्लर पहुंची महिला ने जब हटाया घूंघट, सबके उड़े होश!

चूरू (राजस्थान): चूरू जिले के तारानगर में एक अनोखी घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। गुलशन खान नाम की मेकअप आर्टिस्ट के पार्लर में आई एक महिला ने ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया।

शादी के सीजन में जहां महिलाएं खुद को और आकर्षक बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर का रुख करती हैं, वहीं यह महिला भी मेकअप करवाने पहुंची। साड़ी के पल्लू से चेहरा ढंके इस महिला को देखकर पहले किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन जैसे ही उसने अपना घूंघट हटाया, पार्लर के कर्मचारियों के होश उड़ गए।

चेहरे पर थी पुरुषों जैसी दाढ़ी

महिला के चेहरे पर पुरुषों की तरह दाढ़ी उगी हुई थी, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि महिला हार्मोनल असंतुलन के कारण इस समस्या से जूझ रही थी। उसने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि वह शादी समारोह के लिए तैयार होना चाहती थी।

मेकअप आर्टिस्ट ने किया कमाल

गुलशन खान और उनकी टीम ने बिना देरी किए महिला का मेकअप शुरू किया। थ्रेडिंग और अन्य तकनीकों का उपयोग कर चेहरे से दाढ़ी हटाई गई। इसके बाद महिला का मेकअप किया गया। इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो गुलशन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया।

हार्मोनल समस्याओं का बढ़ता असर

मेकअप आर्टिस्ट का कहना है कि ऐसी समस्याएं हार्मोनल असंतुलन के कारण होती हैं। हालांकि, यह कोई असामान्य बात नहीं है और पार्लर में आने वाली कई महिलाओं को इससे जूझते देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *