वाह रे यू पी पुलिस : अब एसीपी ने छात्रा के साथ किया रेप

जी.पी.दुबे
97210 711 75

कानपुर: ACP मोहसिन खान पर IIT छात्रा ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज, SIT गठित

कानपुर 12 दिसंबर 24.

प्राप्त समाचार के अनुसार….
कानपुर के एसीपी (कलेक्टरगंज) मोहसिन खान पर IIT कानपुर की एक रिसर्च स्कॉलर ने शादी का झांसा देकर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के निर्देश पर महिला डीसीपी और एसीपी ने जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया और लखनऊ पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।


👉घटना का पूरा विवरण:

मोहसिन खान, जो कानपुर कमिश्नरेट में साइबर क्राइम और कलेक्टरगंज के एसीपी के रूप में कार्यरत थे, IIT कानपुर से साइबर क्राइम एंड क्रिमिनोलॉजी में पीएचडी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक पीएचडी स्कॉलर से हुई, जो फोर्थ सेमेस्टर की छात्रा है।

छात्रा ने शिकायत में आरोप लगाया कि मोहसिन खान ने खुद को अविवाहित बताते हुए उनसे दोस्ती की और नजदीकियां बढ़ाईं। दोनों के बीच दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि मोहसिन ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।


👉सच सामने आने के बाद हुआ विवाद:

कुछ समय बाद छात्रा को जानकारी मिली कि मोहसिन खान पहले से शादीशुदा हैं। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो मोहसिन ने पत्नी को तलाक देने और उससे शादी करने का वादा किया। इस दौरान वह छात्रा को भावनात्मक रूप से भरोसा दिलाते रहे कि वे जल्द ही अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर लेंगे।

हालांकि, छात्रा को मोहसिन की पत्नी से बातचीत के बाद सच्चाई का पता चला। उसकी पत्नी ने तलाक की किसी भी संभावना से साफ इनकार कर दिया और बताया कि उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक चल रही है। इस खुलासे से छात्रा को गहरा आघात पहुंचा और वह डिप्रेशन में चली गई। आखिरकार, उसने पुलिस कमिश्नर से शिकायत दर्ज कराई।


👉पुलिस की कार्रवाई:

शिकायत मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने महिला डीसीपी अंकिता सिंह और एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की। दोनों वरिष्ठ महिला अधिकारियों ने गुरुवार को पीड़िता और आरोपी से दो घंटे तक बंद कमरे में पूछताछ की। पूछताछ और प्रारंभिक जांच में मामले की पुष्टि होने के बाद संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी एसीपी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें लखनऊ पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


👉एसीपी मोहसिन खान का करियर:

मोहसिन खान 2013 बैच के पीपीएस (प्रोविंशियल पुलिस सर्विस) अधिकारी हैं। उनकी पोस्टिंग 12 दिसंबर 2023 को कानपुर कमिश्नरेट में हुई थी। उन्हें एसीपी कलेक्टरगंज के अलावा साइबर क्राइम का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। इससे पहले वे आगरा में सीओ ताज सुरक्षा के रूप में भी सेवा दे चुके हैं।

👉आगे की कार्रवाई:

कानपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। आरोपी एसीपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

यह मामला कानपुर पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है, क्योंकि आरोपी एक उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी हैं। वहीं, पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *