*Gyan Prakash Dubey

युवक के सुसाइड का लाइव VIDEO:हुक में चुन्नी फंसाई, स्टूल पर चढ़कर गले में डाली; छटपटाते हुए 2 मिनट में मौत
जींद 13 दिसंबर 24.
हरियाणा के जींद में एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर सुसाइड कर लिया।
उसने किराए के घर में चुन्नी से फंदा लगाया। करीब 2 मिनट तक छटपटाने के बाद उसकी जान चली गई।
मरने से पहले युवक ने वीडियो में कहा कि वह बीमार है। इसके चलते वह सुसाइड कर रहा है।
हालांकि उसकी पत्नी ने कहा कि उन पर 2 से 3 लाख कर्ज था। लेनदार तंग कर रहे थे। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसके परिजनों को सूचना दी।
मृतक की पहचान बिहार के कटिहार जिला के गांव कंधारपाली निवासी संजीव ठाकुर (26) के नाम से हुई है। वह जींद की विश्वकर्मा कॉलोनी में किराए के मकान में डेढ़ साल की बेटी के साथ रहता था। परिवार के अन्य सदस्य बिहार में रहते हैं।
मामला बृहस्पतिवार देर रात का है। संजीव फेसबुक पर लाइव आया और कहा कि मुझे 102 डिग्री बुखार हो गया है। मैं बच नहीं सकता। मेरा लास्ट टाइम है। जो भी गलती हो मुझे माफ कर दीजिए। मैंने किसी को दुख नहीं दिया। प्रणाम सभी को। मैं फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर रहा हूं।
इसके बाद उसने स्टूल पर चढ़कर छत में लगे लोहे के हुक में चुन्नी को फंसाकर उसे गले में डाल लिया और लटक गया | उसके बाद वह छटपटाने लगा, लगभग 2 मिनट के बाद उसकी मौत हो गई।
लोगों ने जब सोशल मीडिया पर वीडियो देखी तो वह उसके घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतरवाया और अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया |
पुलिस के मुताबिक संजीव की पत्नी ने बताया कि उन पर 2 से तीन लाख रुपए का कर्ज था और लेनदार बार-बार घर पर आकर टोक कर रहे थे। इसलिए वह बिहार छोड़कर जींद में आ गए थे।
जींद में संजीव ने फास्ट फूड की रेहड़ी लगानी शुरू कर दी थी। हालांकि मृतक की पत्नी ने किसी व्यक्ति पर आरोप नहीं लगाए हैं।


