डीएम,एसपी अचानक पहुंचे नगर थाने और.. दिए निर्देश

जी.पी. दुबे
97210 711 75

डीएम,एसपी ने अचानक नगर थाने पहुंचकर की जनसुनवाई

बस्ती 14 दिसंबर 24.
थाना दिवस के आयोजन पर आज आकस्मिक रूप से जिलाधिकारी रवीश गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने नगर थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंच कर जनसुनवाई की |
उन्होंने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उसके उचित निस्तारण के लिए उन्हें आश्वास्त किया|
उन्होंने वहां उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह टीम बनाकर और मौके पर जाकर समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें |
इस अवसर पर थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह सहित थाने की पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *