
Gyan Prakash Dubey
बड़े पापा और चचेरे भाई के साथ खेलते खेलते नाबालिक छात्रा का..
सीकर.
ऐसा कलयुग आ गया है कि लड़कियां अब लग रहा है घर में भी सुरक्षित नहीं रहेगी |
मां अपनी लड़कियों को हमेशा परिजनों के बीच रखती है कि वह वहां पर सुरक्षित रहेगी | लेकिन जब घर में ही दरिंदे हो तो वह कहां जाए |
ऐसा ही एक मामला सीकर से जहां घर के दरिंदो के बीच फंसकर ही कक्षा 6 में पढ़ रही छात्रा प्रेग्नेंट हो गई |
जब उसका वजन बढ़ने लगा और पेट फूलने लगा तू बच्ची की मन घबरा गई और उसने सोचा कि मेरी बेटी को कोई भयंकर बीमारी ने जकड़ लिया है | वह उसे लेकर अस्पताल गई जहां उसे पता चला कि उसकी बेटी प्रेग्नेंट है |
बच्ची से पूछने पर उसने बताया कि जब वह स्कूल से आने के बाद खेलने जाती थी तो उसी दौरान बड़े पापा और उनके लड़की ने उसके साथ गंदा काम किया था |

मां ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई |
उसके बाद पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया |
पुलिस ने दुष्कर्म की सुसंगत धाराओं सहित पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामला न्यायालय को भेजा |
उसके बाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए और पीड़िता की हालत को देखते हुए उसका अबॉर्शन करवाने का निर्देश दिया | जिस समय पीड़िता का अबॉर्शन करवाया गया उसे समय वह 8 महीने की प्रेग्नेंट थी |
विद्वान न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को उम्र कैद की सजा तथा 2 लाख का जुर्माना लगाया | कोर्ट ने कहा कि यह पैसे पीड़िता को मिलेंगे | इसके अलावा प्रतिकर स्कीम के तहत पीड़िता को 5 लाख देने की भी अनुशंसा की गई |

