
वंशिका
घर में प्रेमी संग पकड़ी गई तीन बच्चों की मां, पति ने दोनों की करा दी शादी
सहरसा (बिहार):
बिहार के सहरसा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक तीन बच्चों की मां को उसके पति ने घर में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से गांव वालों के सामने शादी करा दी।
मामला बैजनाथपुर थाना क्षेत्र का है, जहां यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित पति ने 12 साल पहले अपनी पत्नी से प्रेम विवाह किया था। उनके तीन बच्चे भी हैं। लेकिन पत्नी का गांव के ही एक शादीशुदा युवक से अफेयर चल रहा था, जो खुद दो बच्चों का पिता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
सोमवार देर रात महिला को उसके पति ने घर में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद पति ने ग्रामीणों को बुलाया और अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करवा दी। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है। महिला के पति की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


