” पापा -मम्मी मुझे माफ करना…’ धर्मांतरण के बाद नाराज नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम

जी.पी. दुबे
97210 711 75

‘मम्मी पापा मुझे माफ करना…’ धर्मांतरण के बाद नाराज नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम

कानपुर 21 दिसंबर 24.
सचेंडी थाना क्षेत्र के भौति गांव में एक परिवार द्वारा धर्म परिवर्तन के बाद उनके 17 वर्षीय नाबालिग बेटे के घर छोड़कर चले जाने का मामला सामने आया है। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

जानकारी के अनुसार, परिवार ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था, जिससे उनका बड़ा बेटा नाखुश था। वह इस बदलाव को स्वीकार नहीं कर पा रहा था और इसी नाराजगी के चलते उसने घर छोड़ने का फैसला किया।

चिट्ठी लिखकर छोड़ा घर
घर छोड़ने से पहले किशोर ने एक भावुक चिट्ठी लिखी, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा—
“मम्मी पापा मुझे माफ करना, मैं इस धर्म में नहीं रह सकता और न ही मैं रह पाऊंगा। मुझे नहीं पता था कि आप लोगों के इस धर्म में आने के बाद मैं इतना बंध जाऊंगा। वरना मैं आप लोगों को कभी इस धर्म में आने नहीं देता।”

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
नाबालिग के घर छोड़ने के बाद माता-पिता ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, पुलिस जांच के दौरान परिवार के धर्म परिवर्तन को लेकर परस्पर विरोधी बयान सामने आए। शुरुआत में माता-पिता ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया, लेकिन बाद में मां ने स्वीकार किया कि उन्होंने तीन महीने पहले धर्म बदला था।

सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि चिट्ठी और मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

क्षेत्र में चर्चाओं का दौर
यह घटना न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि सामाजिक और धार्मिक समुदायों के बीच भी चर्चा का विषय बन गई है। धर्म परिवर्तन को लेकर परिवार और समाज के बीच मानसिक और भावनात्मक संघर्षों का यह उदाहरण लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *