
जी.पी.दुबे
97210 711 75
और जब कुर्सी छोड़कर भागे जज
मुंबई 25 दिसंबर 24.
24 दिसंबर मंगलवार को मुंबई कोर्ट से ऐसी घटना सामने आयी,जहां पर कोर्ट की सुनवाई कर रहे जज अचानक कुर्सी छोड़कर भागे |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलुंड में मजिस्ट्रेट कोर्ट के रूम नंबर 27 में कोर्ट का काम काज चल रहा था |
इसी दौरान एक पुलिस द्वारा कार्यवाही से संबंधित फाइलों को खोजा जा रहा था, तभी अचानक एक फाइल पर एक दो फीट लंबा सांप नजर आया | इसके बाद कोर्ट रूम में अफरा तफरी मच गई |
सांप नजर आने के बाद कोर्ट की कार्रवाई बाधित हो गई और जज ने कार्रवाई को स्थगित कर दिया |
उसके बाद सांप पकड़ने वालों को बुलाया गया | सांप पकड़ने वालों ने सभी फाइलों का बड़ी कि निरीक्षण किया, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी सांप पकड़ में नहीं आया |
वही वहां मौजूद लोगों ने कहा कि हो सकता है साथ किसी दीवार की छेद में चला गया हो |
बहरहाल 1 घंटे की मशक्कत के बाद जब सांप नहीं नजर आया तो फिर से कोर्ट रूम की कार्यवाही शुरू की गई |
वहीं लोगों के अनुसार चारों तरफ से पेड़ों से घिरे होने के कारण इस कोर्ट रूम में सांपों का दिखाना कोई अचरज की बात नहीं है | यहां पर अक्सर सांप नजर आते हैं | घटना के एक दिन पहले भी कोर्ट रूम के खिड़की पर एक सांप नजर आया था |
बहरहाल सांप ने कोर्ट रूम में भगदड़ के साथ कार्यवाही को कुछ समय के लिए बंद करवा दिया और जज को भी कुर्सी छोड़कर कोर्ट रूम के बाहर जाना पड़ा |
NGV PRAKASH NEWS


