
Gyan Prakash Dubey
पति ने पत्नी को दी खौफनाक मौत, पूरी रात लाश के साथ रहा
पुवायां।
फोन पर बात करने के शक में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। शराब के नशे में उसने पत्नी के सिर को दीवार में पटककर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खून साफ कर लाश के पास ही पूरी रात सोता रहा। सुबह घटना की जानकारी देने के बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रेम विवाह के बाद बढ़े विवाद
मुड़िया वैश्य गांव निवासी सोहन सिंह उर्फ अन्नू ने चार साल पहले उन्नाव की रागिनी सिंह से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद सोहन शराब पीने का आदी हो गया। रागिनी इसका विरोध करती थी, जिससे दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे।
हत्या की खौफनाक वारदात
सोमवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर सोहन ने पत्नी की बुरी तरह पिटाई की और बाल पकड़कर दीवार में कई बार सिर पटका, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद सोहन ने सबमर्सिबल चलाकर खून साफ किया और लाश के पास ही सो गया।
सुबह खोला राज
मंगलवार सुबह सोहन धार्मिक स्थल पर बज रहे साउंड सिस्टम को बंद कराने पहुंचा और वहां मौजूद भाई व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। शक होने पर जब लोगों ने उसे घेरने की कोशिश की तो वह भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस जांच में कबूला गुनाह
पुलिस पूछताछ में सोहन ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। आरोपी ने बताया कि पत्नी के फोन पर बात करने की आदत को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। इसी वजह से उसने हत्या कर दी।
पारिवारिक तनाव और विवाद
सूत्रों के मुताबिक, सोहन उन्नाव में कंबाइन चलाने के दौरान रागिनी के संपर्क में आया और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद कुछ जमीन बेचकर अपना घर बनवा लिया |
वही प्राप्त जानकारी के अनुसार अवीवा 21 दिसंबर को ही ससुराल से आया है ||
प्राप्त सूचना के अनुसार सोहन का कुछ दिन पहले पत्नी से उन्नाव में भी विवाद हो चुका है , लेकिन घरवालों के समझाने के बाद वह दोनों एक साथ रहने के लिए राजी हो गए थे |
पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है | मृतक महिला के मायके वालों के द्वारा जो तहरीर मिलेगी उसी आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जाएगी |

