शर्मनाक : कलयुगी भाई ने 9 वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म , छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म

जी.पी. दुबे

कलयुगी भाई ने बनाया संबंध छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

दिल्ली 30 दिसंबर 24.
दिल्ली से एक शर्मनाक मामला सामने आया है | जहां पर बड़े पिता के लड़के ने अपनी नाबालिक बहन से जो कक्षा 9 की छात्रा है के साथ संबंध बनाया | यही नहीं छात्रा गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली छात्र ने अपने पिता के बड़े भाई के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट पंजीकृत करवाई , उसके बाद उसने दिल्ली के अस्पताल में बच्चों को जन्म दिया |

दिल्ली पुलिस ने जीरो रिपोर्ट पंजीकृत करते हुए मामला लोनी का होने को वजह से वहां ट्रांसफर कर दिया |
छात्रा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह नौवीं कक्षा की छात्रा है तथा अपने मौसी के साथ रहती है | छुट्टियां मे वह लोनी में रहने वाली अपने ताई के यहां आती जाती रहती है | उसने बताया है कि वह मार्च 2024 में स्कूल की छुट्टी होने पर अपने ताई के घर लोनी गई थी |

वहां पर उसके चचेरे भाई ने उसके साथ संबंध बनाया और किसी से बताने के लिए मना किया | रिपोर्ट में आगे उसने कहा है कि दिसंबर 24 में जब उसके पेट में दर्द हुआ तो उसे अस्पताल लाया गया जहां पर उसने एक बच्चे को जन्म दिया |

मामले में अस्पताल ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर वहां पर रिपोर्ट पंजीकृत किया तथा छात्रा का बयान दर्ज किया |

मामले में सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया है कि दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है |
उन्होंने बताया कि छात्रा की उम्र के निर्धारण के लिए सोमवार को सीएमओ को पत्र लिखकर डॉक्टर के पैनल से मेडिकल कराया जाएगा |
मामले की जानकारी cwc को भी दे दी गई है |

मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *