तालाब में मिली लड़की की लाश :एसपी ने कहा फिसल कर तालाब में गिरने से हुई मौत

जी.पी.दुबे
97210 711 75

तालाब में मिली लड़की की लाश :एसपी ने कहा फिसल कर तालाब में गिरने से हुई मौत

बस्ती 29 दिसंबर 24.
सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सोई हुई लड़की गायब हो गई |
परिजनों ने जब सुबह दरवाजा खुला देखा तो लड़की की खोजबीन करने लगे |
नहीं मिलने पर परिजनों ने डायल 112 को फोन किया | डायल 112 की पहुंचने के बाद लड़की की खोजबीन की गई लेकिन वह नहीं मिली और डायल 112 की पुलिस वापस लौट गई |
उसके बाद परिजनों ने पुलिस चौकी असनहरा पर लड़की के गायब होने की सूचना दी |
उसके बाद गायब लड़की 17 वर्षीय अनीता का घर से 50 मीटर दूर स्थित एक तालाब में उसकी लाश मिली |
तालाब में उसकी लाश मिलने से पूरे गांव में हड़कंप बच गया |

परिजन और ग्रामीण लड़की के साथ रेप और हत्या किया आशंका जाहिर करने लगे |

स्थानीय पुलिस सहित उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया |
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |

पूरा मामला सोनहा थाना क्षेत्र के असनहरा पुलिस चौकी के नरखोरिया का है

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम में किसी प्रकार का चोट लड़की के शरीर पर नहीं मिला ना ही रेप की पुष्टि हुई |


उससे यही लगता है की लड़की तालाब के किनारे फिसल कर पानी में चली गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई |
उन्होंने कहा कि गांव में किसी प्रकार क्राइम की रिपोर्ट पुलिस की जानकारी में अभी तक नहीं आया है |

यहां सबसे खास बात यह है की जब घर में शौचालय है तो किस कारण ठण्ड में लड़की अकेली तालाब के किनारे गयी थी

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *