मियां बीबी रात सोये थे, अचानक आवाज सुनकर जगे :उसके बाद तो उड़ गये उनके होश

Gyan Prakash Dubey

भिवंडी में दंपत्ति को जलाकर मारने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी

ठाणे 30 दिसम्बर 24.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात को निज़ामपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक दंपत्ति को जलाकर मारने की कोशिश की गई। पीड़ितों की पहचान आसिफ़ कुरैशी और फ़रीन कुरैशी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार
शुक्रवार रात खाना खाने के बाद आसिफ़ और फ़रीन अपने घर में सो रहे थे। रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच फरीन की नींद खुली तो उन्हें घर में आग लगी दिखी। उन्होंने तुरंत अपने पति को जगाया और बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन पाया कि दरवाजा बाहर से बंद था।

दंपत्ति ने शोर मचाना शुरू किया, जिससे पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। इस घटना में फरीन के हाथ जल गए और आसिफ को मामूली चोटें आईं।

आसिफ़ कुरैशी ने बताया कि तीन महीने पहले उनका अपने जीजा तौकीर के साथ विवाद हुआ था। तौकीर ने उनकी पत्नी के पिता को पीटा था, जिसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। आरोप है कि जीजा केस वापस लेने की धमकी दे रहा था। दो दिन पहले भी धमकी दी गई थी कि अगर केस वापस नहीं लिया तो जिंदा जला देंगे।

पुलिस की कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

पीड़ितों की अपील:
आसिफ़ और फ़रीन ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *