Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

दीपावली को लेकर रुधौली में पटाखा दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश
बस्ती 03 नवंबर 2026.
दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बस्ती पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक थाना रुधौली संजय कुमार दूबे के साथ थाना क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानों एवं आतिशबाजी बिक्री स्थलों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने पटाखा दुकानदारों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही की जाए। दुकानों में अग्निशमन यंत्र, पानी और रेत की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल बचाव कार्य किया जा सके।
इसके साथ ही दुकानदारों को ज्वलनशील पदार्थों को पटाखों से दूर रखने, निर्धारित क्षमता से अधिक आतिशबाजी का भंडारण नहीं करने तथा वैध अनुमति के बिना पटाखों की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी नहीं करने की हिदायत देते हुए दीपावली के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की।
NGV PRAKASH NEWS