कैबिनेट मंत्री के काफिले की गाड़ी पलटी, छह लोग घायल – मचा हड़कंप

जी.पी. दुबे

NGV PRAKASH NEWS

बलिया, 1 जनवरी 2025।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया।
खेजूरी थाना क्षेत्र के बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर जनुआन पुलिया के पास कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की एक मिनी पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बलिया के सदर अस्पताल रेफर किया गया।

घटना का विवरण:
मंत्री संजय निषाद मंगलवार देर शाम देवरिया से बलिया जा रहे थे। जनुआन के पास काफिले की एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान इस प्रकार हुई—

  1. राकेश निषाद (24 वर्ष), पुत्र संजय निषाद, निवासी बनकटा, जिला आजमगढ़।
  2. रामरति (50 वर्ष), पत्नी विजय निषाद, निवासी हसूलपुरा, जिला जौनपुर।
  3. उषा देवी (42 वर्ष), पत्नी जयप्रकाश, निवासी मलदहिया, जिला जौनपुर।
  4. गीता देवी (40 वर्ष), पत्नी अमरनाथ निषाद, निवासी तेलीबांगरा, जिला जौनपुर।
  5. इसरावती निषाद (40 वर्ष), पत्नी राधा निषाद, निवासी कुशीनगर।
  6. परमशिला (28 वर्ष), पुत्री पवन कुमार, निवासी अखंडनगर, जिला सुल्तानपुर।

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी बलिया अनिल झा, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर आशीष मिश्रा, उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार पासवान, एसएचओ विकास चंद पांडेय और चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे।

घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एंबुलेंस के माध्यम से बलिया सदर अस्पताल भेज दिया गया।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। काफिले की अन्य गाड़ियों और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। मंत्री संजय निषाद पूरी तरह सुरक्षित हैं और घटना के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *