पैरोल पर छूटे व्यक्ति का शव गेहूं के खेत में मिला

जी.पी.दुबे
97210 711 75

बस्ती: जेल से पेरोल पर छूटे व्यक्ति का शव गेहूं के खेत में मिला, हत्या की आशंका

बस्ती, 4 जनवरी 2025।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरहटा गांव में शुक्रवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई, जब जेल से पेरोल पर छूटे 50 वर्षीय राम किशोर गुप्ता का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। वह गांव के चौकीदार पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद था और 19 दिसंबर को पेरोल पर बाहर आया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

रातभर लापता, सुबह खेत में शव मिलने से मचा हड़कंप

राम किशोर गुरुवार को साइकिल से किसी काम से कप्तानगंज बाजार गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सीवान में गेहूं के खेत में उसका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

कप्तानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने राम किशोर के शरीर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार
राम किशोर शराब का आदी था और गांव के एक परिवार के साथ उसका विवाद चल रहा था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई, इसलिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

सीओ संजय सिंह ने बताया कि बिसरा को जल्द फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। राम किशोर के चेहरे और नाक पर हल्की चोटों के निशान पाए गए हैं, लेकिन ब्रेन और अन्य अंग सुरक्षित हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *