एक और पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी

Gyan Prakash Dubey

छत्तीसगढ़: एक और पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी
NGV PRAKASH NEWS

रायपुर, 4 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में पत्रकारों पर हमले और धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बस्तर में एक पत्रकार की हत्या के 24 घंटे भी नहीं बीते कि अब राजधानी रायपुर के एक वरिष्ठ पत्रकार संदीप शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली है।

अवैध वसूली के भंडाफोड़ के बाद धमकी

संदीप शुक्ला, जो रायपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष भी हैं, ने वन विभाग के बोराई जांच नाके में अवैध वसूली का खुलासा किया था। उनके न्यूज चैनल द्वारा टेलीकास्ट की गई इस खबर के बाद, नाराज लोगों ने उन्हें धमकियां देना शुरू कर दिया।

शुक्ला ने बताया कि उन्हें एक नहीं, बल्कि लगभग आधा दर्जन बार फोन कॉल के जरिए धमकियां दी गईं। धमकियों के पीछे अवैध वसूली के भंडाफोड़ से जुड़े लोगों का हाथ होने का शक जताया जा रहा है।

24 घंटे पहले हुई थी एक पत्रकार की हत्या

इस घटना से पहले, बीजापुर में युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या कर दी गई थी। तीन दिन पहले मुकेश चंद्राकर की लाश एक ठेकेदार के घर की सेप्टिक टैंक में मिली थी।

पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल

लगातार हो रही घटनाओं ने प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रेस क्लब ने सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *