अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग…

जी. पी. दुबे

अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, यातायात प्रभावित

बस्ती 6 जनवरी 25.

अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर सोमवार शाम करीब 5:15 बजे एक 12 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई। यह हादसा चौकड़ी टोल प्लाजा से लगभग 100 मीटर पहले हुआ। ट्रक पर बोरियों में सामान लदा था, जो आग की लपटों में घिर गया।

चालक और खलासी ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। टोल प्लाजा कर्मियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

आग की वजह से अयोध्या-बस्ती लेन पर यातायात ठप हो गया। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *