
कन्या छात्रावास में 17 साल की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, खिड़की से फेंककर छुपाई सच्चाई
कोरबा, 9 जनवरी 2025.
सरकार ने घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाली लड़कियों के लिए छात्रावास की व्यवस्था की है | इन छात्रावास में रहने वाली लड़कियों को कई तरह की सुविधा मिलती हैं वह भी निशुल्क |
इसमें रहने वाली लड़कियां अलग-अलग कॉलेज में पढ़ने आया जाया करती हैं |
ऐसे एक छात्रावास में रहने वाली लड़की का ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनकर लोग अपना सर पकड़ ले रहे हैं
कोरबा जिले के एक कन्या छात्रावास में ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया है। गरीब छात्राओं के लिए बनाए गए इस हॉस्टल में 17 साल की एक छात्रा ने अपनी प्रेग्नेंसी की सच्चाई सात महीने तक छुपाए रखी। छात्रा ने हॉस्टल के बाथरूम में एक बच्ची को जन्म दिया और उसे खिड़की से बाहर झाड़ियों में फेंक दिया।
घटना तब सामने आई जब झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज आई। बच्ची ठंड के कारण पूरी तरह अकड़ चुकी थी और उसके शरीर पर धूल और घास चिपकी हुई थी। तुरंत बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे वार्मर रूम में रखा गया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की स्थिति अभी भी गंभीर है।
वार्डन पर उठे सवाल, सस्पेंड
घटना ने हॉस्टल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वार्डन को यह पता नहीं चला कि छात्रा गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि छात्रा का वजन बढ़ने पर कई बार सवाल उठाए गए, लेकिन इसे सामान्य वजन बढ़ने का कारण बताया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
NGV PRAKASH NEWS

