बड़ी खबर उत्तराखंड से: अलकनंदा में समा गई सवारी से भरी बस..


उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में गिरी टेंपो ट्रैवलर, तीन शव बरामद, 10 की तलाश जारी

रुद्रप्रयाग, 26 जून 2025।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर एक भीषण हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। केदारनाथ से बदरीनाथ जा रही एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। इस हादसे में अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब 10 लोग अभी भी लापता हैं। सात घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दर्दनाक हादसा धोलतीर इलाके के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर को एक ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर नदी में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

घायलों की सूची

1️⃣ दीपिका सोनी, सिरोही मीना वास, राजस्थान, 42 वर्ष
2️⃣ हेमलता सोनी, गोगुण्डा, राजस्थान, 45 वर्ष
3️⃣ ईश्वर सोनी, गुजरात, 46 वर्ष
4️⃣ अमिता सोनी, मीरा रोड, महाराष्ट्र, 49 वर्ष
5️⃣ सोनी भावना ईश्वर, गुजरात, 43 वर्ष
6️⃣ भव्य सोनी, गुजरात, 7 वर्ष
7️⃣ पार्थ सोनी, मध्य प्रदेश, 10 वर्ष
8️⃣ सुमित कुमार (चालक), हरिद्वार, 23 वर्ष

चालक सुमित कुमार ने बताया कि वह टेंपो ट्रैवलर को केदारनाथ से बदरीनाथ ले जा रहा था। रास्ते में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और अलकनंदा नदी में समा गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी

लापता यात्रियों की तलाश के लिए सोनार डिवाइस मंगाई गई है। सोनार तकनीक के जरिए साउंड वेब्स से नदी में डूबी बस की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। आपदा प्रबंधन सचिव मौके पर मौजूद कंट्रोल रूम से रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और हर अपडेट ले रहे हैं।

यात्रियों का विवरण

टेंपो ट्रैवलर में चालक सहित कुल 20 लोग सवार थे। इनमें गुजरात के 7, राजस्थान के 7, महाराष्ट्र के 2, मध्य प्रदेश के 2 और चालक हरिद्वार का निवासी था।

मुख्यमंत्री धामी की प्रतिक्रिया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा —

“जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

घटनास्थल पर हालात

अलकनंदा नदी का तेज बहाव रेस्क्यू कार्य में चुनौती बना हुआ है। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें नदी किनारे कड़ी मशक्कत कर रही हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

👉 NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *