दुआ कराने गई महिला के साथ मौलाना और उसके साथी नें किया दुष्कर्म

Gyan Prakash Dubey

बागपत: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

बागपत 10 जनवरी 25.
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के बहाने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डोला गांव का है।

झाड़-फूंक के बहाने किया सामूहिक दुष्कर्म

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। वहीं, उसका मुंह बोला फूफा महताब भी जेल में था, जो रिहा होकर बाहर आ गया। जब महिला ने उससे जेल से छूटने का तरीका पूछा, तो उसने झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का सहारा लेने की सलाह दी। इसी विश्वास के चलते महिला मौलवी नसीम के पास झाड़-फूंक कराने गई।

आरोप है कि मौलवी नसीम, जो शिकारपुर, जिला मुजफ्फरनगर का निवासी है, ने अपने साथी महबूब के साथ मिलकर महिला को बेहोश किया और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई।

पीड़िता ने 6 तारीख को बागपत के निवाडा गांव में हुई घटना की शिकायत की। पुलिस ने मौलवी नसीम, महबूब, पीड़िता के फूफा महताब और गफ्फार के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *