जमीनी विवाद में हुई तीन लोग की हत्या

सूरजपुर में जमीन विवाद में पत्रकार के परिवार पर हमला, मां, पिता और भाई की हत्या

सूरजपुर, छत्तीसगढ़, 10 जनवरी 2025।
यहां एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद को लेकर आजतक में पत्रकारिता करने वाले पत्रकार के परिवार पर हमला किया गया। इस हमले में पत्रकार के मां, पिता और भाई की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस घातक हमले को परिवार के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी से अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर के डूबकापारा में संयुक्त खाते की जमीन को लेकर उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो (30), उनकी मां बसंती टोप्पो (55) और पिता माघे टोप्पो (57) खेतों में काम करने पहुंचे थे। इसी दौरान, करीब 1 बजे माघे टोप्पो के रिश्ते में भाई के परिवार के 6-7 लोग वहां पहुंचे और खेतों को लेकर विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह विवाद हिंसक रूप ले लिया और दूसरे पक्ष ने माघे टोप्पो के परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया।

हमले में बसंती टोप्पो और नरेश टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माघे टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गए। उमेश टोप्पो किसी तरह से जान बचाकर गांववालों को सूचित किया। सूचना मिलने पर खड़गवां चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल माघे टोप्पो को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

NGV PRAKASH NEWS
की विशेष रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *