चोरी की बाइक के साथ,शातिर चोर गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

सिद्धार्थनगर में चोरी की पल्सर बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बलरामपुर से चोरी करने का आरोप

सिद्धार्थनगर 14 अक्टूबर 2026.

सिद्धार्थनगर में पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के अपराधी के खिलाफ कार्यवाही के आदेश के क्रम में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम और चिल्हिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर मोटरसाइकिल को बलरामपुर जनपद से चोरी करने की बात बताई।

सूर्यकुड़िया पुलिया के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एंटी थेफ्ट टीम और चिल्हिया थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी क्रम में 13 और 14 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि गश्त के दौरान सूर्यकुड़िया पुलिया के पास पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम बजहा, थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर तथा मो. मुकीम पुत्र अब्दुल वदूद, निवासी ग्राम सेमरा टोला बजहा, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि बरामद पल्सर मोटरसाइकिल 26 जून 2026 को बरगदही कर्बला, थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर से चोरी की गई थी।

मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजे गए आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर चिल्हिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 104/2026 के तहत धारा 317(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को 14 अक्टूबर 2026 को न्यायालय भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में चिल्हिया थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य, एंटी थेफ्ट प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्र, उपनिरीक्षक दिनेश चन्द मिश्र तथा हेड कांस्टेबल इन्द्रेश यादव, अमित कुमार यादव, जनार्दन प्रजापति, रमेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अभिनन्दन सिंह और चिल्हिया थाने के हेड कांस्टेबल राजेश यादव शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *