दलित एथलीट से उसके कोच सहित 60 से ज्यादा लोगों ने किया बलात्कार

Gyan Prakash Dubey

13 वर्ष की एथलीट से 64 लोगों ने किया रेप

पथानाथिट्टा 11 जनवरी 25.
केरल से चौंकाने वाला मामला आया है जहां एक दलित समुदाय की लड़की से 64 लोगों ने एक बलात्कार किया,
लड़की एथलीट है |मामले का खुलासा होने पर पुलिस भी हैरान है
|
लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है |
केरल पुलिस ने शनिवार को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में अभी तक 15 लोग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है|
पुलिस के अनुसार पाथानामथिट्टा जिले के दो स्थानों में राजनीतिक पंजीकृत होने के बाद शुक्रवार को 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया था |
मामले में लड़की ने जिसकी उम्र 18 साल है नें आरोप लगाया है की 16 साल की उम्र से अब तक उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया है |
मामले में अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है की लड़की के साथ उसके कोच,एथलीट और सहपाठियों सहित कई लोगों ने बलात्कार किया है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की ने उनसे बात करने के लिए अपने पिता के फोन का प्रयोग किया था |
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फोन डिटेल्स और लड़की के पास मौजूद डायरी के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अब तक 40 लोगों की पुष्टि की गई है |
सूत्रों के अनुसार मामले में 60 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है |

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटनाएं उसे समय हुई जब लड़की नाबालिक थी इसलिए आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं सहित पक्सो एक्ट तथा एससी एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है |
मामले में सीडब्लूसी के अधिकारीने बताया की लड़की 13 साल की उम्र से ही बलात्कार की शिकार हुई है और उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया है |
लड़की को परामर्श के लिए मनोवैज्ञानिक के पास भेजा गया है |
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलात्कार की घटना के संबंध में कुल पांच प्राथमिक की पंजीकृत की गई है |
मामले में जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक विशेष दल का गठन किया गया है | जिसके अंतर्गत विस्तृत रूप से जांच की जा रही है |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *