अलमारी तोड़कर 20 लाख रुपए के जेवर व कैश चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जी.पी. दुबे
97210 711 75

पुलिस ने 20 लाख रुपये मूल्य की चोरी की संपत्ति बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

बस्ती 16 जनवरी 25.
थाना परसरामपुर पुलिस टीम ने घरेलू नौकर द्वारा अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण तिवारी व स्वर्णिम सिंह की उपस्थिति में घटना की जानकारी दी।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि
14 जनवरी 2025 को रामजनक वर्मा, निवासी ग्राम श्रृंगीनारी, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती ने तहरीर दी कि उनके घर में रखी अलमारी से नकदी और ज्वेलरी चोरी हो गई। उन्होंने घरेलू नौकर सरवन कुमार मौर्या पर शक जताया। इस सूचना पर थाना परसरामपुर में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुट गई।

15 जनवरी 2025 को रात 10:30 बजे पुलिस ने आरोपी सरवन कुमार मौर्या (24 वर्ष) को उसके निवास स्थान, ग्राम सरावल लौकाही मल्लापुर, थाना ईशानगर, जनपद लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार किया। उसके पास से कुल 20 लाख रुपये मूल्य की नकदी और आभूषण बरामद किए गए।

बरामद सामान में शामिल:

नकद 1,02,000 रुपये

सोने की चेन, अंगूठियां, झुमके, मंगलसूत्र, और पायल

चांदी के सिक्के और अन्य आभूषण

पुलिस टीम को सम्मानित किया गया:
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी घरेलू नौकर था, और उससे जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
गिरफ्तारी और बरामदगी के लिए पुलिस टीम को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र चौधरी
  2. निरीक्षक ऋतुंजय यादव
  3. उपनिरीक्षक मुनिन्द्र त्रिपाठी
  4. सिपाही अजीत यादव, आनंद यादव, पंकज कुशवाहा, शिल्लू जायसवाल, शुभम चौधरी

इस कार्रवाई से स्थानीय जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

NGV PRAKASH NEWS

  • Gyan Prakash Dubey

    👉NGV PRAKASH NEWS.This Portal Registred from MSME and Department of Information and Broadcasting Government of India. For any query please contact me on 9721071175. 👉 वेबसाइट में प्रकाशित किसी भी समाचार का उत्तरदायित्व पूरी तरह संवाददाता, समाचारों का इनपुट देने वाले का होगा | NGV PRAKASH NEWS या संपादक का कोई उत्तरदायित्व नहीं होंगा | 👉 विज्ञापन या किसी प्रकार का फोटो देने पर पूरा उत्तरदायित्व देने वाले का होगा NGV PRAKASH NEWS या इसके संपादक का कोई उत्तरदायित्व नहीं होगा..

    Related Posts

    निकाह कर ससुराल पहुंची दुल्हन ने सुहागरात के दिन बनाया यह बहाना – उसके बाद कर दिया यह कांड..

    NGV PRAKASH NEWS 10 जुलाई 25. उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को लुटेरी दुल्हन ने निशाना बनाकर न केवल उसकी…

    Read more

    महिला दरोगा से सिपाही नें नशे की बदसलुकी विरोध पर की…

    बुलंदशहर में महिला थाना प्रभारी से वर्दीधारियों की बदसलूकी, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड — विभागीय छवि पर फिर उठे सवाल बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), 10 जुलाई 2025 | NGV PRAKASH NEWS उत्तर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निकाह कर ससुराल पहुंची दुल्हन ने सुहागरात के दिन बनाया यह बहाना – उसके बाद कर दिया यह कांड..

    महिला दरोगा से सिपाही नें नशे की बदसलुकी विरोध पर की…

    बाथरूम में खून देखकर स्कूल प्रशासन ने लड़कियों के प्राइवेट पार्ट करवाए चेक -=मचा बवाल

    “सम्पूर्ण गीत देने की रुचि ने बना दिया मुझको सिंगर” – द वीजै (विकास जैन) की प्रेरक यात्रा

    बारिश का कहर: पानी में तैरतीं कारें..

    बारिश के बीच कापी धरती ; लोग घरों से निकल कर भागे

    बहुचर्चित छांगूर बाबा कांड में सातवीं पास नसरीन कैसे बन गई

    वृक्षारोपण अभियान में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी, जिले में 40 लाख पौधों का हुआ रोपण

    सोनम कांड भूल गए 36 टुकड़े कर ड्रम में भर दूंगी

    पुलिस, एस ओ जी व सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में शातिर चोर धरे गए