नये घर में पार्टी के बहाने किशोरी को पिलाया नशीला पदार्थ :फिर किया दोस्तों संग गैंग रेप

लुधियाना.
चार युवकों ने मिलकर जूस में नशीली चीज मिलाकर किशोरी को पिला दी और जब किशोरी बेहोश हो गई तो चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया |

थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शिकायत के बाद चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। उनकी पहचान विकास, चेतन, विकास और अली के रूप में हुई है।

सब इंस्पेक्टर भजन सिंह ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता 12 जनवरी को चंडीगढ़ गए थे। वह घर पर अकेली थी। रात साढ़े दस बजे घर की छत पर टहल रही थी। तभी चेतन, जोकि उसका पड़ोसी है, उसने उसे फोन कर अपने घर पर पानी देने के लिए बुलाया।
वह चेतन के घर पर पानी देने के लिए गई। जहां पर चेतन और उसके अन्य तीन दोस्त मौजूद थे। जिन्होनें उसे पार्टी देने के बहाने अपने पास बैठा लिया और उसको जूस में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, वह उसके घर पर वापस छोड़ आए।

इसके बाद रात के लगभग 12 बजे चारो दोबारा उसके घर पर आए और उन्होंने मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता के माता-पिता 13 जनवरी की सुबह घर वापस आए, तो पीड़िता ने सारी बात उन्हें बताई।

उसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया |
पुलिस के अनुसार चेतन के माता-पिता ने मोहल्ला ड्रीम सिटी में अपना नया घर बनवाया था, जिसका गृह प्रवेश 15 जनवरी को था | लेकिन चेतन अपने दोस्तों को नए घर की पार्टी देने के लिए 12 जनवरी को अपने नए घर में आया था।
जहां पर चेतन और उसके दोस्तों ने मिलकर पड़ोस में रहने वाली किशोरी को बहाने से बुलाया और फिर किशोरी के घर में घुसकर घिनौना काम को अंजाम दिया।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *