
किशोरी को अकेला पाकर दुकान में खींच ले गया सपाई
कुशीनगर 18 जनवरी 25.
कुशीनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है | जहां एक किशोरी ने सपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है |
पीड़िता का आरोप है कि सपा नेता अनूप सोनी उसे अकेला पाकर अपनी दुकान में खींच ले गया और फिर दुष्कर्म किया |
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर सपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला सेवरही थाना क्षेत्र का है,जहां एक किशोरी रात में अपने पिता को खाना देकर घर वापस आ रही थी |
इसी दौरान सपा नेता अनूप सोनी ने अकेली देख उसे अपनी दुकान में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया | जब किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो वह उसे दुकान के बाहर छोड़कर भाग गया |
पीड़िता अपने घर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी |
उसके बाद पिता अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की |
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और किशोरी का बयान के अनुसार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है |
NGV PRAKASH NEWS

