
कांग्रेस सांसद पर यौन शोषण का आरोप
सीतापुर, 18 जनवरी 2025
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर गंभीर यौन शोषण का आरोप लगा है। यह आरोप कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने लगाया है, जिसमें उसने बताया कि सांसद ने राजनीतिक करियर बनाने और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अब आरोपी की ओर से उसके परिवार को धमकियां भी दी जा रही हैं।
पीड़िता ने अपनी शिकायत के साथ पुलिस को रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत भी सौंपे हैं। पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, 2018 में जब राकेश राठौर विधायक थे, तब उनकी पहली मुलाकात हुई। सांसद ने उसे राजनीतिक संरक्षण और सहभागिता का वादा किया। बाद में, सांसद बनने के बाद, उन्होंने उसे तैलिक महासंघ सीतापुर का महिला जिलाध्यक्ष बनवा दिया और करीबी संबंध बनाने लगे।
शिकायत के मुताबिक, 2020 में सांसद ने उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उन्होंने राजनीतिक दबाव डाला और झूठा वादा किया कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेंगे।
‘तुम मेरी रखैल बनकर रहोगी…’
पीड़िता ने बताया कि 24 अगस्त को सांसद ने उसे जबरन सादे कागजों पर साइन करवाए और धमकी दी कि यदि उसने विरोध किया तो वह उसे बदनाम कर देंगे। फिलहाल पुलिस इस मामले में सबूत जुटाने और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हर ताजा खबर के लिए पढ़ते रहें ‘NGV PRAKASH NEWS’

