
जी.पी. दुबे
अज्ञात जानवर का आतंक ग्रामीणों में भय का माहौल
बस्ती 24 सितंबर 24.
ह्ररैया थाना क्षेत्र में अज्ञात जंगली जानवर के आतंक के कारण दहशत का का माहौल है |
प्राप्त समाचार के अनुसार बीती रात भदावल कला गाँव में अज्ञात जानवर द्वारा भैस के बच्चे पर हमला किया जिससे बच्चे की मौत हो गयी |
सुबह जब घर के लोग भैस के पास गये तो उन्होंने पड़वा का छत विछत लाश देखा |
गांव में ऐसी घटना होने से बच्चे स्कूल जाने में भी डर रहे हैं |
वहीं दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के भतरिंहा जोत गांव का है जहां पर बताया जा रहा है कि एक कल देर शाम लगभग 8:00 बजे एक दो वर्षीय बालक पेशाब करने के लिए घर के बाहर चबूतरे पर खड़ा था और उसकी मां उसके पीछे दो ढाई मीटर पीछे खड़ी थी तभी अचानक किसी जानवर ने बच्चों के ऊपर झपट्टा मारा लेकिन बच्चे की मां के चिल्ला के दौड़ने पर वह बच्चे को छोड़कर भाग गया |


