सड़क हादसे में कोटेदार की हुई मौत

हाईवे पर हादसे में कोटेदार की मौत

बस्ती 13 सितंबर 24.
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कप्तानगंज थानाक्षेत्र के खजुहा के पास स्कूटी की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों साइकिल सवार को
मृत घोषित कर दिया।
स्कूटी सवार युवती को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक दुबे ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के सामने अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रही स्कूटी के आगे अवैध कट से निकला साइकिल सवार आ गया। साइकिल सवार सहित स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
मृतक की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अच्छतपुर खौपोखर गांव निवासी कोटेदार राजकुमार पुत्र राम अजोर के रूप में हुई। घायल स्कूटी सवार युवती की पहचान श्रेया चौधरी पुत्र अशोक चौधरी निवासी भारी नाथ थाना लालगंज जिला बस्ती और काजल पुत्री राम छैल यादव निवासी सिसई पंडित थाना लालगंज जिला बस्ती के रूप में हुई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *