नाबालिक देवर के प्यार में पागल भाभी बच्चों और पति को छोड़कर देवर के साथ हुई फरार

ग्वालियर: देवर-भाभी के प्रेम प्रसंग का मामला, नाबालिग देवर के साथ भागी दो बच्चों की मां

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला, जो दो बच्चों की मां है, अपने नाबालिग देवर के साथ घर से फरार हो गई। महिला अपने पति का घर छोड़कर सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पति और परिजन दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं।

भाभी-देवर के बीच अफेयर की पुष्टि

यह मामला ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित पति ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी शुक्रवार की शाम खेत की लाइट जलाने के बहाने घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। इस बीच उसका नाबालिग भाई भी लापता हो गया। पति ने दावा किया कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा था, जिसके चलते वे भाग गए हैं।

दो बच्चों को छोड़ जेवर लेकर भागी महिला

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी घर में दो छोटे बच्चों को अकेला छोड़ गई है। इसके अलावा, वह घर से सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई। पति ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले ही उसने अपनी नाराज पत्नी को मायके से वापस लाया था, लेकिन लौटने के बाद वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगी थी।

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *