
मेरठ STF का बड़ा एक्शन: शामली में मुठभेड़ के दौरान चार बदमाश ढेर, एक इंस्पेक्टर घायल
मेरठ 21 जनवरी 25.
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में मेरठ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। मुस्तफा कग्गा गैंग के खतरनाक बदमाश अरशद समेत चार बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अरशद, मंजीत, सतीश और एक अज्ञात बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई।
मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ टीम के इंस्पेक्टर सुनील भी गोली लगने से घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत गुरुग्राम के अस्पताल में रेफर किया गया।
अरशद पर था लाखों का इनाम
बताते चलें कि मारे गए बदमाशों में शामिल अरशद थाना बेहट, सहारनपुर के लूट के एक मामले में वांटेड था। उस पर एडीजी जोन की तरफ से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा, अरशद पर लूट, डकैती और हत्या के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे।
गैंग का खौफनाक इतिहास
मुस्तफा कग्गा गैंग लंबे समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय बना हुआ था। यह गैंग लूटपाट, डकैती और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देता था। अरशद इस गैंग का मुख्य शूटर बताया जा रहा है।
इस मुठभेड़ के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह ऑपरेशन लंबे समय से चल रही निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर अंजाम दिया गया।
NGV PRAKASH NEWS

