
राजस्थान के सरकारी स्कूल में अश्लील वीडियो वायरल, प्रिंसिपल और शिक्षिका निलंबित
चित्तौड़गढ़।
शिक्षा के मंदिर में बच्चों को शिक्षा देने की जगह-जब उसे मंदिर के पुजारी शिक्षक और शिक्षिका आपस में रोमांस करने लगे तो उस शिक्षा के मंदिर के बच्चों का भविष्य कैसा होगा..
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालेरा से अश्लील वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। प्रिंसिपल अरविंद व्यास और एक महिला शिक्षक के अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित कर दिया है।
सीसीटीवी कैमरों ने खोली पोल
सूत्रों के मुताबिक, स्कूल के अन्य शिक्षकों को प्रिंसिपल पर संदेह था, जिसके चलते गुपचुप तरीके से प्रिंसिपल के कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इन कैमरों में प्रिंसिपल और शिक्षिका को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। बताया जा रहा है कि ऐसे दर्जनों वीडियो मौजूद हैं, जिनमें अलग-अलग दिनों की घटनाएं दर्ज हैं।
ग्रामीणों में आक्रोश
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना प्रभारी और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। उन्होंने दोषियों को बर्खास्त करने और कठोर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं बच्चों के भविष्य और शिक्षा के माहौल को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं।
शिक्षा विभाग ने गठित की जांच समिति
जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल अरविंद व्यास का मुख्यालय राशमी और महिला शिक्षक का मुख्यालय बेगूं तय किया है। साथ ही, मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है।
यह घटना शिक्षा जगत पर गहरा धब्बा है और इस पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।
NGV PRAKASH NEWS

