झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन के खिड़की और दरवाजे को बेकाबू भीड़ नें उखाड़ा

झांसी, 28 जनवरी 2025
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज जाने के लिए ट्रेनों में यात्रियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है। झांसी से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह तक नहीं है। इस भीड़ के चलते एक बड़ी घटना हरपालपुर स्टेशन पर सामने आई, जहां नाराज भीड़ ने ट्रेन पर हमला बोल दिया। यह भीड़ ट्रेन के गेट न खुलने से गुस्साई हुई थी।

यात्रियों ने अंदर से बंद कर रखे थे गेट

हरपालपुर स्टेशन पर बीती रात बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी, लोग अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। लेकिन ट्रेन पहले से ही यात्रियों से खचाखच भरी थी, जिससे अंदर मौजूद यात्रियों ने गेट बंद कर दिए। बाहर खड़े यात्री अंदर प्रवेश नहीं कर सके, जिससे नाराजगी बढ़ती गई।

बेकाबू भीड़ ने तोड़ी ट्रेन की खिड़कियां और गेट

नाराज भीड़ ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया और एक बोगी की खिड़कियां और गेट तक उखाड़ दिए। यह घटना हरपालपुर स्टेशन पर हुई, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। अचानक हुई इस तोड़फोड़ ने ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैला दी। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं। जिन्हें सोशल मीडिया नेटवर्क X पर देखा जा सकता है

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *