
आईजीआरएस पोर्टल: जनशिकायत निस्तारण में बस्ती मंडल और बस्ती परिक्षेत्र को मिला प्रथम स्थान
बस्ती 4 जनवरी 25.
आईजीआरएस (आई0जी0आर0एस0) पोर्टल पर जनता की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में बस्ती मंडल और बस्ती परिक्षेत्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनवरी 2025 की मासिक रैंकिंग में आयुक्त कार्यालय, बस्ती मंडल ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि बस्ती रेंज पुलिस को भी इसी श्रेणी में प्रदेश में पहला स्थान मिला।
आयुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह के नेतृत्व में शिकायतों का पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इस उपलब्धि के लिए नोडल अधिकारी अपर आयुक्त (प्रशासन) राजीव पांडेय और प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पांडेय को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लिपिक आफताब अहमद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह, पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र दिनेश कुमार पी. के निर्देशन में बस्ती रेंज पुलिस ने भी आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और फीडबैक का 100% गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहा गया।
NGV PRAKASH NEWS
