Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

न्यायालय से फरार आरोपी समेत दुष्कर्म का अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती, 27 मार्च 2026.
थाना कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पहली कार्रवाई में न्यायालय परिसर से फरार हुए अभियुक्त रामबाबू पुत्र त्रिभुवन निवासी पटना थाना पैकोलिया को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध धारा 262 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था, साथ ही वह पूर्व में दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में भी आरोपित रहा है। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त दुर्गेश्वर कुमार पुत्र रामलाल गौड़ निवासी आनंदनगर कटरा को मुड़घाट पुल के पास से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी 27 मार्च को दोपहर करीब 3:10 बजे की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 65(1) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।
दोनों मामलों में पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
NGV PRAKASH NEWS
