सड़कों पर भीख मांगती थी महिला, पुलिस ने झोपड़ी में मारा छापा, नजारा देख उड़े होश

सड़कों पर भीख मांगती थी महिला, पुलिस ने झोपड़ी में मारा छापा, नजारा देख उड़े होश

मुजफ्फरपुर: जिले के करजा थाना क्षेत्र के मरवन भोज गांव में एक भिखारी महिला के घर से जब पुलिस ने छापेमारी की, तो ऐसा खुलासा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने महिला की झोपड़ी से कई विदेशी सिक्के, चांदी और सोने के गहने, एक दर्जन महंगे मोबाइल फोन और एक हाई-स्पीड बाइक बरामद की।

दरअसल, पुलिस एक चोरी की बाइक की तलाश में थी, जब उसकी जांच के दौरान संदिग्ध रूप से यह महिला उनके निशाने पर आई। जब पुलिस ने उसकी झोपड़ी की तलाशी ली, तो वहां से भारी मात्रा में महंगे सामान मिले। गिरफ्तार महिला की पहचान बिहारी मांझी की पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है, जो इलाके में घूम-घूमकर भीख मांगती थी और मच्छरदानी बेचने का काम भी करती थी।

पुलिस के अनुसार, महिला के घर से 12 स्मार्टफोन, नेपाली, अफगानी और कुवैती चांदी के सिक्के, चांदी की पायल, सोने का हनुमानी लॉकेट, चैन और लाखों रुपये के अन्य गहने बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान महिला ने दावा किया कि यह सभी सामान उसके दामाद का है। दामाद की पहचान बखरी निवासी चुकुट लाल के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी हुई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *