
घटना देवरिया जिले के लार कस्बे की है, जहां 26 जनवरी को दो किशोरों का चाकू की नोंक पर अपहरण कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मनबढ़ युवकों ने खुद इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
घटना का विवरण:
स्वामी देवानंद मठ कॉलेज के पास से बाइक सवार युवकों ने दो किशोरों को जबरन उठा लिया और उन्हें सुनसान इलाके में ले जाकर बुरी तरह पीटा। वीडियो में देखा गया कि आरोपी बाइक पर ले जाते समय भी किशोरों पर हमला कर रहे थे। आरोपियों की संख्या दर्जन भर से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई:
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और नौ नामजद व कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी नाबालिग हैं और चर्चा है कि वे इलाके में सक्रिय ‘302 गैंग’ से जुड़े हो सकते हैं।
*NGV PRAKASH NEWS*

